Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉम्पैक कप : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

भारतीय टीम ने एक परिवर्तन किया है। दो मैचों में नाकाम रहे दिनेश कार्तिक की जगह विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने का मौका दिया गया है।

दूसरी ओर, इस श्रृंखला में अब तक अजेय रही मेजबान टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारत ने इस श्रृंखला में एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। उसने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसे हार मिली थी।

यह मैच जीतकर भारतीय टीम न सिर्फ नए सत्र में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी बल्कि उसका लक्ष्य शीर्ष वरीय एकदिवसीय टीम की खोई कुर्सी फिर से हासिल करना भी होगा।

शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मैच में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के कारण भारतीय टीम को नंबर-1 एकदिवसीय टीम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। यह मुकाम उसने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर हासिल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+