चैंपियन ट्रॉफी: अर्जेंटिना को 2-1 से धूल चटाकर टीम ने सरदार सिंह को दिया उनके 300वें मैच में जीत का
नई दिल्ली। नीदरलैंज के ब्रेडा में खेले जा रहे हॉकी चैंपियन ट्रॉफी मैच में भारत ने अर्जेंटीना को हरा दिया है। चैंपियन ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर सरदार सिंह को उनके 300वें गेम में शानदार तोहफा दिया है। इससे पहले भारत ने इस टू्र्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा था। शुरू से ही भारत की टीम अर्जेंटिना पर हावी दिखाई दी। पहले हाफ में भारत को हरमनप्रीत सिंह ने एक और मनदीप सिंह ने डबल गोल कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।
मैच के पहले हाफ में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत ने विरोधी टीम के गोलकीपर को कोई मौका नहीं दिया और बॉल नेट में जा घुसी। भारत को 17वें मिनट में हरमनप्रीत ने टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई, जिसके बाद मनदीप सिंह ने डबल गोल करते हुए खेल के 28वें मिनट तक 2-0 से बढ़त बना दी। हालांकि, फर्स्ट हाफ के खत्म होने से पहले अर्जेंटीना को एक पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, जिसका फायदा उठाते हुए विरोधी टीम ने मैच को 2-1 पर कर दिया।
मैच के अगले हाफ के लिए जहां भारतीय टीम अपनी जीत सुनिश्चित लेकर उतरी, वहीं अर्जेंटीनाने भी मैच बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। मैच के दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हो पाया और भारत ने शानदार तरीके से मैच को अपनी झोली में डाल दिया।
पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त तक टीम इंडिया के लिए खेल रहे सरदार सिंह का आज यह 300वां मैच था। कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके सरदार सिंह को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका हैं। चैंपियन ट्रॉफी में अब तक भारत ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
