बैरिकेलो ने इटेलियन ग्रां पी जीती, सुतिल चौथे स्थान पर
ब्राउन जीपी टीम के चालकों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इस टीम के चालक जेनसन बटन दूसरे स्थान पर रहे। बटन ने छह रेस के बाद पोडियम हासिल किया।
फेरारी टीम के चालक किमी राइकोनन तीसरे स्थान पर रहे जबकि मैक्लारेन टीम के चालक और मौजूदा विश्व चैंपियन लुइस हेमिल्टन अंतिम लैप में हुई टक्कर के कारण रेस पूरी नहीं कर सके।
हेमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरूआत की थी लेकिन वह रेस पूरी नहीं कर सके। इस तरह हेमिल्टन इस साल चैंपियन बनने की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
पिछले साल फेरारी टीम के फिलिप मासा को हराकर खिताब जीतने वाले हेमिल्टन अब तक 27 चैंपियनशिप अंक जुटा सके हैं।
चैंपियनशिप की दौड़ में बटन सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने 80 अंक जुटा लिए हैं जबकि बैरिकेलो के 66 अंक हैं। रेड बुल टीम के जर्मन चालक सबास्टियन विटेल के 54 और आस्ट्रेलिया के मार्क वेबर के 51.5 अंक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications