विश्व एथलेटिक्स : लंबी दूरी में बेकेले का विजय अभियान जारी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले महीने बर्लिन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 5000 और 10,000 मीटर दौड़ में जीत हासिल करने वाले बेकेले ने आठ मिनट 3.79 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।
अमेरिका के बर्नाड लेगाट दूसरे स्थान पर रहे। बेकेले ने लेगाट को ही हराकर बर्लिन में 5000 मीटर दौड़ जीती थी। लेगाट ने यह दौड़ पूरी करने के लिए आठ मिनट 4.00 सेकेंड समय लिया।
उधर, अमेरिका के फर्राटा धावक टायसन गे ने जमैका के धावक आसफा पॉवेल को हराकर 100 मीटर दौड़ जीत ली।
गे ने 9.88 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि पॉवेल ने दौैड़ पूरी करने के लिए 9.90 सेकेंड समय लिया। अमेरिका के ड्रेविस पैटन 10.00 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
गे ने विश्व रिकार्डधारी एथलीट जमैका के उसैन बोल्ट की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर सत्र में पहली जीत हासिल की। बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ में हिस्सा नहीं लिया। वह सिर्फ 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications