मैदान में अपनी क्षमता के साथ न्याय करें खिलाड़ी : मियांदाद
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक श्रीलंका के नाकाम दौरे के बाद टीम के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किए गए मियांदाद ने पांच दिवसीय अभ्यास शिविर की शुरुआत पर खिलाड़ियों से कहा कि वे अपनी क्षमता का 200 प्रतिशत प्रदर्शन करें।
मियांदाद ने खिलाड़ियों से कहा, "आपको खेल की बारीकियों के अलावा फिटनेस और फार्म पर एक साथ ध्यान देना होगा। जब तक आप मैदान में 200 प्रतिशत प्रदर्शन नहीं करेंगे, तब तक जीत नहीं मिल सकती। मैदान में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती, लिहाजा हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका का पूरा ज्ञान होना चाहिए।"
पाकिस्तानी टीम इन दिनों नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटी है। 22 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रही इस प्रतियोगिता के लिए मियांदाद ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय शिविर के दौरान उछालयुक्त विकेट तैयार करवाई थी।
मियांदाद के इस फैसले का कप्तान यूनुस खान ने स्वागत किया था लेकिन कोच इंतिखाब आलम इससे नाराज थे। आलम का कहना था कि खिलाड़ियों को एक तरह की नहीं बल्कि हर तरह की विकेट पर अभ्यास करना चाहिए। इसे लेकर मियांदाद और आलम के बीच मतभेद पैदा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications