Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रज्जाक को नजरअंदाज करना ठीक नहीं : अकरम

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान अकरम ने चयन समिति की आलोचना करते हुए कहा कि रज्जाक बहुउपयोगी खिलाड़ी हैं। ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है।

बकौल अकरम, "दक्षिण अफ्रीका की उछाल लेती पिचों पर रज्जाक काफी उपयोगी साबित हो सकते थे। साथ ही वह निचले क्रम पर बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं। मैं इस बात से हैरान हूं कि इतने अनुभवी और जुझारू खिलाड़ी को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया।"

खुद रज्जाक ने चयनकर्ताओं के इस फैसले को लेकर निराशा जाहिर की है। रज्जाक ने शुक्रवार को कहा था, "मेरे लिए यह काफी हैरानी का विषय है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिरकार मेरा चयन क्यों नहीं किया गया। आईसीएल छोड़ने के बाद से ही मैं इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा था।"

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सात सदस्यीय चयन समिति ने 22 सितम्बर से दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए मोहम्मद आसिफ और इमरान नजीर को टीम में शामिल कर लिया लेकिन वे रज्जाक को भूल गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+