Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL पर आई बड़ी खबर, सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने से रोका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण में कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितता का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट को पहले ही 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब, सभी आठों फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने से रोक दिया है, जब तक कि इसको लेकर बीसीसीआई द्वारा नया नोटिस जारी नहीं किया जाता है। कोविद -19 का गंभीर प्रकोप, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किया गया है, के चलते भारत में 2 लोगों की माैत हो चुकी है तो 100 से अधिक लोग इसका शिकार बन चुके हैं। इस बीमारी का असर खेलों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दिया।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य का ध्यान रखने के कारण तीन बार फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने प्रशिक्षण शिविर को स्थगित कर दिया, जो सोमवार 21 मार्च को शुरू होने वाला था। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस, तीन बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और दो खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही अपने कैंप रद्द कर चुके हैं।

कोरोना वायरस (के बढ़ते मामलों पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य कारणों के चलते आरसीबी का ट्रेनिंग कैंप रद्द किया जा रहा है । हम सभी से आग्रह करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें। गत सप्ताह बीसीसीआई ने आईपीएल को निलंबित कर दिया था। तीन राज्य सरकारों ने भी अपने यहां आईपीएल मैच की मेजबानी से इनकार कर दिया था।

क्या है कोरोना वायरस
बता दें कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है। कोरोना वायरस से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं। कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, March 17, 2020, 9:21 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+