Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उम्रदराज पाए गए जूनियर टीम के खिलाड़ी, हॉकी शिविर स्थगित

भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केन्द्र में जूनियर हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर आयोजित किया जाना था। इसके लिए चयन समिति के सदस्य अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल और बलबीर सिंह ने एक से चार सितम्बर के बीच 55 खिलाड़ियों का चयन किया, जिनका मेडिकल परीक्षण किया गया।

इस परीक्षण के बाद ही अभ्यास शिविर के लिए अंतिम 40 खिलाड़ियों की घोषणा पांच सितम्बर को प्रस्तावित थी।

भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रभारी निदेशक आऱ. के. नायडू ने मंगलवार को आईएएनएस से चर्चा करते हुए बताया है कि जिन संभावित खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था उनमें से आधे से ज्यादा तय उम्र से अधिक के पाए गए हैं। इसी के चलते हॉकी इंडिया ने अभ्यास शिविर को स्थगित कर दिया है ।

चयन समिति ने पूर्व में ही खिलाड़ियों की उम्र को लेकर आशंका जताई थी और उसी के चलते इन खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+