For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चिंगलेनसाना को नहीं थी वापसी की उम्मीद, अब हाॅकी प्रो लीग में आएंगे नजर

नई दिल्ली। कहते हैं हाैसला बुंलद हो फिर आपको मंजिल पाने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात साबित की मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह ने, जिन्होंने कभी उम्मीद छोड़ दी थी कि वो कभी भारतीय हाॅकी टीम के लिए खेल पाएंगे। हालांकि अब उनकी वापसी लंबे समय बाद हो चुकी है। वह एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। टीम का हिस्सा बनने पर चिंगलेनसाना ने बुधवार को कहा कि वह टखने की चोट से वापसी करने के लिए सुनिश्चित नहीं थे, जिससे उन्हें एक साल तक खेल से दूर रहना पड़ा।

मणिपुर के खिलाड़ी ने 9वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान दाहिने टखने में चोट आई थी। चिंगलेनसाना ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत मुश्किल दौर था। मेरे शरीर का निचला हिस्सा ज्यादा काम नहीं कर पा रहा था जिस कारण मेरा 6 किलो भार भी बढ़ गया था। मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से भारतीय टीम में वापस आ सकता हूं।" चिंगलेनसाना पिछली बार दिसंबर 2018 में FIH में वर्ल्ड कप में भारत की जर्सी में दिखे थे।

चोट के कारण एक साल के लंबे ब्रेक के बाद वह फिर से एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत के मैदान पर उतरेंगे। चिंगलेनसाना ने कहा, "मैंने लगभग आठ महीनों तक हॉकी नहीं खेली, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। इस अवधि के दौरान मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं फिट रहूं, हमारे वैज्ञानिक सलाहकार रॉबिन अर्केल ने एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन किया जिसमें जिम, साइकिल चलाना शामिल था और मैंने एक सख्त आहार का पालन किया।

उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था कि मेरा वजन नियंत्रण में रहे जैसे मैंने पूरी तरह से चावल खाना छोड़ दिए थे।" मुख्य कोच ग्राहम रीड ने उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ मैचों के लिए टीम में वापस बुलाया, चिंगलेनसाना को लगता है कि उन्हें अपना 100 प्रतिशत देने की जरूरत है और फिर से अपनी योग्यता साबित करने की जरूरत है।" मिड-फील्डर चिंगलेनसाना सिंह ने कहा, "मैं भारत की जर्सी फिर से अर्जित करने के लिए खुश हूं। मेरे लिए इस अवसर को गिनना और मिडफील्ड में अपना 100 प्रतिशत देना महत्वपूर्ण है। एक अच्छी प्रतिभा पूल उपलब्ध होने के साथ, हर खिलाड़ी को टीम में अपनी जगह साबित करनी होगी और मैं मैं अलग नहीं हूं।

अर्जुन अवार्डी ने कहा, "मैं इसे मेरे लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखता हूं और नीदरलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं।" भारत 18 और 19 जनवरी को कलिंगा हॉकी स्टेडियम में नीदरलैंड से भिड़ेगा। भारतीय हॉकी टीम के मिड-फील्डर चिंगलेनसाना सिंह ने कहा।

Story first published: Wednesday, January 15, 2020, 17:56 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+