विश्व कप : इंग्लैंड और स्पेन ने किया क्वालीफाई (लीड-1)
इंग्लैंड की टीम ने यह अधिकार हासिल करने के लिए बुधवार को खेले गए क्वालीफाईंग मुकाबले में क्रोएशिया को 5-1 से पराजित किया। इंग्लैंड के लिए फ्रैंक लैंपार्ड और स्टीलन गेरार्ड ने दो-दो गोल किए जबकि एक गोल स्टार स्ट्राइकर वायने रूनी ने किया।
दूसरी ओर, स्पेन ने इस्तोनिया को 3-0 से हराकर क्वालीफाई किया। हॉलैंड की टीम यूरोप क्षेत्र से पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। तीनों टीमों ने क्वालीफाईंग मुकाबलों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। तीनों ने अब तक खेले गए आठों मुकाबले जीते हैं।
इससे पहले, दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने भी विश्व कप में खेलने का हक हासिल कर लिया। पराग्वे ने बुधवार को खेले गए महत्वपूर्ण क्वालीफाईंग मुकाबले में अर्जेटीना को 1-0 से पराजित किया।
पराग्वे के लिए नेल्सन हेयदो ने मैच का एकमात्र गोल किया। यह गोल स्ट्राइकर सल्वाडोर काबानास के पास पर 29वें मिनट में हुआ।
इस हार के बाद अर्जेटीना का विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाने की संभावना काफी कम हो गई है। दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र से पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।
दक्षिण अमेरिका क्षेत्र से कुल चार टीमों को सीधे तौर पर विश्व कप में खेलने का अधिकार मिलेगा। क्वालीफाईंग मुकाबलों में पांचवें स्थान पर आने वाली टीम को किसी उत्तर अमेरिकी या कैरेबियाई टीम के साथ प्ले-आफ मैच खेलना होगा, जिसे जीतकर वह विश्व कप में पहुंच सकती है।
क्वालीफाईंग मैचों की तालिका में चिली तीसरे स्थान पर है जबकि एक्वाडोर की टीम चौथे स्थान पर काबिज है। अर्जेटीना पांचवें, उरुग्वे छठे और कोलंबिया सातवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications