Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हसी का शतक, आस्ट्रेलिया 189 रनों से जीता

एडिनबर्ग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को खेल गए एकदिवसीय मुकाबले में स्कॉटलैंड को 189 रनों से पराजित कर दिया। डेविड हसी ने शानदार शतक लगाकर इस जीत में अहम योगदान दिया।

स्थानीय ग्रेंज क्रिकेट क्लब मैदान पर टॉस हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 345 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से हसी ने सर्वाधिक 111 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एडम वोग्स ने 72 और शेन वाटसन ने 68 रन बनाए। स्कॉटलैंड की ओर से गॉर्डन गॉडी ने पांच विकेट चटकाए।

स्कॉटलैंड इस विशाल लक्ष्य के सामने पूरी तरह बिखर गया और पूरी टीम 39.3 ओवरों में 156 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज गेविन हैमिल्टन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से वाटसन ने तीन और ब्रेट ली ने दो विकेट लिए। हसी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+