कॉम्पैक कप : न्यूजीलैंड में 65 रनों पर 4 विकेट गंवाए (लीड-2)
20 ओवर में न्यूजीलैंड ने महज 65 के स्कोर पर अपनी चोटी के चार महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए। जेसी राइडर, ब्रेंडन मैकलम, मार्टिन गुपटिल और रॉस टेलर पेवेलियन लौट चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इलियट 22 और जैकब ओरम 6 बनाकर न्यूजीलैंड की पारी संवारने की कोशिश कर रहे थे।
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने न्यूजीलैंड को जो शुरुआती झटके दिए उससे वह अभी तक उबर नहीं पाई है। नेहरा ने मैच के पहले ही ओवर में जेसी राइडर का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया। राइडर ने सिर्फ एक ही गेंद का सामना किया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। नेहरा ने अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर को ब्रेंडन मैकलम को चलता कर न्यूजीलैंड का एक और झटका दिया। मैकलम ने नौ गेंदों का सामना किया और तीन रन बनाए।
इसके बाद मार्टिन गुपटिल और रॉस टेलर ने संभल कर खेलने की कोशिश की लेकिन मैच के छठे ओवर में टेलर को आर. पी. सिंह ने अपना शिकार बनाया। टेलर ने 11 रन बनाए। टेलर के आउट होने के बाद ग्रांट इलियट गुप्टिल का साथ देने मैदान में आए। दोनों ने संभलकर खेलने की कोशिश की लेकिन 15वें ओवर में गुपटिल भी चलते बने। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 22 रन बनाए। युवराज सिंह ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications