पाकिस्तानी टीम में वापसी को बेताब हैं अराफात
पाकिस्तानी क्रिकेट पर केंद्रित वेबसाइट 'पाक पैशन डॉट नेट' से बातचीत में अराफात ने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह न बना पाना मेरे लिए चिंता का विषय जरूर है लेकिन मैं चयनकर्ताओं को अपने प्रदर्शन के दम पर प्रभावित करने की भरपूर कोशिश करुं गा।"
घरेूल क्रिकेट में 'खान रिसर्च लैबरोटरीज' की टीम से खेलने वाले अराफात ने कहा कि उनसे किसी भी चयनकर्ता ने संपर्क नहीं किया लेकिन पाकिस्तानी टीम के कप्तान यूनुस खान ने उनसे बातचीत की। अराफात काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की ओर से खेलते हैं। वह अक्टूबर में होने वाली चैंपियन ट्वेंटी-20 लीग में ससेक्स की ओर से खेलने को लेकर उत्साहित हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से अब तक खेले 11 एकदिवसीय मैचों में अराफात ने चार विकेट लिए हैं। इसके अलावा अराफात ने तीन टेस्ट मैच भी खेलें हैं जिनमें उन्होंने नौ विकेट अपने नाम किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications