वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक नैन्स विक्टोरिया प्रांत के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। विक्टोरिया बुशरेंजर्स टीम ने भी चैंपियंस लीग में खेलने का हक हासिल किया है।
नैन्स को विक्टोरिया और दिल्ली में से किसी एक टीम का चयन करना था, लिहाजा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम का चयन किया।
नैन्स के इस फैसले के बाद दिल्ली की टीम को विक्टोरिया को 200,000 डॉलर देने होंगे। नैन्स के टीम में रहते आईपीएल में ग्लेन मैक्ग्रा को दिल्ली के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका था।
इस साल जून में इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में नैन्स हॉलैंड के लिए खेले थे। उनके पास दोनों देशों का वीजा है। इसके बाद इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबलों के लिए नैन्स का चयन आस्ट्रेलियाई टीम में कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।