विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : विजेंदर सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय (लीड-1)
विश्व वरीयता क्रम में दूसरे वरीय मुक्केबाज के तौर पर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे विजेंदर ने बुधवार को खेले गए 75 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में युक्रेन के मुक्केबाज सर्गेई देरेनव्यानचेंको को 12-4 से पराजित किया।
विजेंदर ने मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा के मुक्केबाज स्टीव रोल्स पर 4-2 से जीत हासिल की थी। बुधवार को विजेंदर की जीत ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक तय कर दिया है। भारत ने विश्व कप में कभी कोई पदक नहीं जीता है।
विजेंदर के अलावा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले एक अन्य भारतीय मुक्केबाज दिनेश कुमार (81 किलोग्राम भार वर्ग) को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। दिनेश को रूस के मुक्केबाज अर्थर बेतेरवेयीव ने कड़े मुकाबले के बाद 5-3 से पराजित किया।
जीत के बाद विजेंदर ने कहा, "मेरे लिए यह सम्मान की बात है। मैं इस बात को लेकर ज्यादा खुश हूं कि मैंने अपने देश को विश्व चैंपियनशिप में बड़ी सफलता दिलाई है। ओलंपिक में पदक जीतकर मैंने देश का मान बढ़ाया था और अब विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर एक बार फिर देश का नाम रोशन करुं गा। मैं यह मुकाम हासिल करके बेहद खुश हूं।"
शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में विजेंदर की भिड़ंत उजबेकिस्तान के मुक्केबाज अतोएव अबोस से होगी। अबोस ने जर्मनी के बुगा कांस्टेनिन को 4-3 से पराजित किया।
भारतीय टीम के कोच गुरबक्श सिंह विजेंदर के इस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "यह शानदार अनुभव है। विजेंदर ने विश्व चैंपियनशिप में पदक तय कर दिया है लेकिन इसके बावजूद हमारी कोशिश स्वर्ण पदक पाने की होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications