समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंटर के लिए ब्राजीली स्टार थिएगो मोता और अर्जेटीना के डिएगो मिलितो के अलावा ब्राजीली डिफेंडर डगलस मैकॉन और मैथ्यू फ्लामिनी ने किए।
इस मैच में चार पीले और दो लाल कार्ड दिखाए गए। इसी का नतीजा था कि एसी मिलान को अधिकांश समय 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।
शनिवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में लंबे समय बाद सेरी-ए में खेल रहे क्लब बारी ने बोलोंगा को गोलरहित बराबरी पर रोक लिया। इससे एक सप्ताह पहले बारी ने इंटर को भी बराबरी पर रोका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।