फुटबाल विश्व कप : अर्जेटीना को हराकर पराग्वे ने किया क्वालीफाई
समाचार एजेंसी डीपीए से मिली जानकारी के मुताबिक पराग्वे ने बुधवार को खेले गए महत्वपूर्ण क्वालीफाईंग मुकाबले में अर्जेटीना को 1-0 से पराजित किया।
पराग्वे के लिए नेल्सन हेयदो ने मैच का एकमात्र गोल किया। यह गोल स्ट्राइकर सल्वाडोर काबानास के पास पर 29वें मिनट में हुआ।
इस हार के बाद अर्जेटीना का विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाने की संभावना काफी कम हो गई है। दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र से पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।
दक्षिण अमेरिका क्षेत्र से कुल चार टीमों को सीधे तौर पर विश्व कप में खेलने का अधिकार मिलेगा। क्वालीफाईंग मुकाबलों में पांचवें स्थान पर आने वाली टीम को किसी उत्तर अमेरिकी या कैरेबियाई टीम के साथ प्ले-आफ मैच खेलना होगा, जिसे जीतकर वह विश्व कप में पहुंच सकती है।
क्वालीफाईंग मैचों की तालिका में चिली तीसरे स्थान पर है जबकि एक्वाडोर की टीम चौथे स्थान पर काबिज है। अर्जेटीना पांचवें, उरुग्वे छठे और कोलंबिया सातवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications