जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव, स्वदेश लौटेंगे गंभीर
गंभीर की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और इससे उबरने के लिए उन्हें 10 दिनों तक आराम की सलाह दी गई है।
आने वाले दिनों में भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में हिस्सा लेना है, लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन ने गंभीर को स्वदेश लौटकर आराम करने की सलाह दी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन. श्रीनिवासन ने अपने बयान में कहा, "गंभीर की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है। उन्हें 10 दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। वह स्वदेश लौट रहे हैं। उनके स्थान पर विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है।"
गंभीर का वापस लौटने का मतलब है कि भारत को कॉम्पैक कप में बिना किसी विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के ही खेलना होगा। वीरेंद्र सहवाग कंधे की चोट के कारण श्रीलंका नहीं आ सके हैं।
कॉम्पैक कप के अंतर्गत भारतीय टीम को अपना पहला मैच शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। टूर्नामेंट का फाइनल 14 सितंबर को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications