स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने खबर दी है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक इंग्लैंड की क्रिकेट टीम 17 फरवरी को ढाका पहुंचेगी।
इंग्लैंड की टीम अभ्यास मैचों के बाद 28 फरवरी को मीरपुर में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेलेगी। इसी जगह दोनों टीमों के बीच दो मार्च को एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच खेला जाएगा। चटगांव में पांच मार्च को तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच होगा।
एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच चटगांव में 12 मार्च से पहला टेस्ट मैच आरंभ होगा। मीरपुर में 20 मार्च से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।