चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल सकेंगे हेडिन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पिछले महीने खेली गई एशेज श्रृंखला के दौरान हेडिन की अंगुली टूट गई थी। उनकी अंगुली का ऑपरेशन किया गया है। इसे ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लग सकता है।
पत्र ने आस्ट्रेलियाई टीम के चिकित्सक ट्रेफर जेम्स के हवाले से लिखा है, "हेडन की अंगुली का ऑपरेशन सफल रहा है। अभी तक उसमें किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आई है लेकिन इसके बावजूद हेडिन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं माना जा सकता।"
हेडिन ने कहा है कि वह नवंबर में अपनी टीम के भारत दौरे से पहले ठीक होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जानी है।
हेडिन के स्थान पर टिम पेन को बतौर विकेटकीपर आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। पेन ने इंग्लैंड के साथ खेली जा रही सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के छठे मैच में शतक लगाकर अपने चयन को सार्थक साबित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications