शेष भारत के तेज गेंदबाजों मुनाफ पटेल ने 3, सुदीप त्यागी ने 2 और एस. श्रीसंत ने एक विकेट हासिल किया।
सुबह खेल शुरू होने पर मुंबई ने कल के बिना विकेट खोए 36 रन के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया लेकिन सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद मुंबई के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। रमेश पोवार और विनायक सामंत ने छठे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी करके कुछ हद तक पारी को संवारने की कोशश की। सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने 67 रन बनाए।
गुरुवार को शेष भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। शेष भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने शानदार 77 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।