Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़ियों के उम्रदराज पाए जाने पर एचआई ने शिविर रद्द किया (लीड-1)

भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केन्द्र में जूनियर हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर आयोजित किया जाना था। इसके लिए चयन समिति के सदस्य अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल और बलबीर सिंह ने एक से चार सितम्बर के बीच 100 खिलाड़ियों में से 55 का चयन किया, जिनका मेडिकल परीक्षण किया गया।

इस परीक्षण के बाद ही अभ्यास शिविर के लिए अंतिम 40 खिलाड़ियों की घोषणा पांच सितम्बर को प्रस्तावित थी। हॉकी इंडिया (एचआई) से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 50 खिलाड़ी उम्रदराज पाए गए हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रभारी निदेशक आऱ. के. नायडू ने मंगलवार को आईएएनएस से चर्चा करते हुए बताया कि जिन संभावित खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था उनमें से आधे से ज्यादा तय उम्र से अधिक के पाए गए हैं। इसी के चलते हॉकी इंडिया ने अभ्यास शिविर को स्थगित कर दिया है ।

चयन समिति ने पूर्व में ही खिलाड़ियों की उम्र को लेकर आशंका जताई थी और उसी के चलते इन खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था।

एचआई के अध्यक्ष ए.के. मट्टू ने आईएएनएस से कहा, "यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। अधिकांश खिलाड़ियों के उम्रदराज पाए जाने के बाद शिविर में हिस्सा लेने वालों की संख्या बेहद कम रह गई थी लिहाजा इस शिविर को रद्द करने का फैसला किया गया। हम शीघ्र ही नए स्तर पर संभावित खिलाड़ियों का चयन करेंगे और फिर शिविर का आयोजन किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+