अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई आस्ट्रेलियाई पारी (लीड-2)
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट 62 रन के कुल योग पर गिरा था लेकिन 73 रन तक पहुंचते-पहुंचते उसने तीन विकेट गंवा दिए। मेहमान टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन के रूप में लगा, जो 49 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
दूसरा विकेट 64 रन कुल योग पर गिरा। वॉटसन के साथ पारी शुरू करने आए टिम पेन 44 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर विदा हुए। मेहमान टीम अभी संभली भी नहीं थी कि कप्तान माइकल क्लार्क चार रन के व्यक्तिगत योग पर आउट हो गए। यह विकेट 73 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। कैमरून व्हाइट सात रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कैलम फग्र्यूसन ने खाता नहीं खोला था। फग्र्यूसन ने पहले मैच में नाबाद 71 रन बनाए थे।
सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे है। शुक्रवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने इंग्लैंड को चार रन से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications