समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डेविड फेरर और जुआन कार्लोस फरेरो को मिली जीत के बाद स्पेन की टीम पिछले 10 साल में पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है। फरेरो चोटिल राफेल नडाल के स्थान पर खेल रहे हैं।
दूसरी ओर, चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक ने क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को मैराथन मुकाबले में 6-7 (5-7), 7-6 (7-5), 7-6 (8-6), 6-7 (2-7), 16-14 से हराकर एक इतिहास कायम कर दिया।
यह मुकाबला छह घंटे तक चला और इस दौरान स्टेपानेक ने 78 एस लगाए। यह डेविस कप इतिहास का चौथा सबसे लंबा मैच था। यही नहीं, 1989 में जब टाईब्रेकर की शुरुआत हुई थी, तब से इतना लंबा चला मैच नहीं खेला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।