खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का समय आ गया है : डिविलियर्स
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक डिविलियर्स ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ टीम का दर्जा हासिल करने के लिए उनकी टीम को आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और इसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी अच्छा 'प्लेटफार्म' साबित हो सकती है।
दक्षिण अफ्रीका मौजूदा समय में आईसीसी की सर्वोच्च वरीय टीम है। चैंपियंस ट्रॉफी में उसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
वर्ष 1998 में यह खिताब जीतने के बाद इस टीम ने 2004 के बाद हर बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया लेकिन उसे खिताबी जीत नहीं मिली।
डिविलियर्स ने कहा, "कुछ मौकों पर हम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। आज हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आगे बढ़ने की लालसा रखते हैं। उनके बूते हम इस साल अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। हमारे पास इस साल खिताब जीतने का अच्छा मौका है।"
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है। 22 सितंबर से शुरू होने वाली आठ देशों की यह प्रतियोगिता छह अक्टूबर तक चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications