क्लार्क को ट्वेंटी-20 कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं पोंटिंग
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पोंटिंग मानते हैं कि इंग्लैंड के साथ जारी सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती तीन मैचों में टीम की कमान संभालने वाले क्लार्क में नियमित कप्तान बनने के सभी गुण हैं।
पोंटिंग ने हाल ही में ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने कहा था कि वह टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
पोंटिग ने कहा, "मेरी अनुपस्थिति में क्लार्क ने शानदार काम किया है। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर वह लगातार विकास कर रहे हैं। मेरी इच्छा है कि उन्हें ही ट्वेंटी-20 टीम का नियमित कप्तान नियुक्त किया जाए।"
पोंटिंग के संन्यास लेने के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अभी तक ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है। सीए ने कहा है कि इंग्लैंड के साथ जारी श्रृंखला के बाद यह घोषणा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications