Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, वापस लौटे डु प्लेसिस

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम को 3 वनडे मैचों के लिये भारत दौरे पर आना है। इसको लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। सीरीज की कप्तानी एक बार फिर क्विंटन डिकॉक को सौंपी गई है। वहीं फॉफ डुप्लेसिस की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को लेकर लेफ्ट ऑर्म स्पिनर जॉर्ज लिंडे को पहली बार टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: खतरे में पड़ सकता है एशिया कप, एसीसी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे सौरव गांगुली

वहीं भारत के खिलाफ तेज गेंदबाज तबरेज शम्सी पारिवारिक कारणों की वजह से टीम में चयन के लिये उपलब्ध नहीं है। वह अपनी पत्नी खादिजा के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म की प्रतिक्षा कर रहे हैं।

और पढ़ें: Video: क्रिकेट की दुनिया के यह 5 अदभुत कैच देखकर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

टीम में वापस लौटे डुप्लेसिस, डुसेन

टीम में वापस लौटे डुप्लेसिस, डुसेन

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फाफ डु प्लेसिस और रासी वान डु डुसेन को टीम में वापस बुलाया है। डु प्लेसिस ने बीते साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से वनडे मैच नहीं खेला है। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था। वहीं, डुसेन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेले थे लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें आराम दे दिया गया था।

भारत के खिलाफ टीम में लौटेंगे हेनरी क्लासेन

भारत के खिलाफ टीम में लौटेंगे हेनरी क्लासेन

चोट की वजह से कगिसो रबाडा पहले ही भारत दौरे से बाहर हो गये थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले हेनरिक क्लासेन को भी जगह मिली है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 12 मार्च से शुरु होगी, जिसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जायेगा, दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में खेला जायेगा और सीरीज का आखिरी मैच 17 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जायेगा।

ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम

ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जो कि इस प्रकार है।

भारत दौरे पर आने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम: क्विंटन डिकॉक, टेम्बा बावुमा, रासि वेन डर दुसैन, फाफ डुप्लेसिस, काइल वरनैन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मटस, एंडिले फेकलुक्वायो, लुंगी नगिदी, लुथो सिप्मला, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एनरिच नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज।

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 12:06 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+