पहाड़गंज के फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर हुआ पूर्व हाॅकी प्लेयर, लोग समझ रहे हैं भिखारी
नई दिल्ली। ज्यादातर यही कहा जाता है कि खिलाड़ियों के पास खूब पैसा होता है। उनका लाइफस्टाइल 4 गुना बढ़ जाता है। इसके उदाहरण कई क्रिकेटर्स भी हैं जो आज करोड़ों में है। जिस खिलाड़ी ने देश का नाम राैशन किया हो उसे सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जाता है, लेकिन कुछ खेलों के खिलाड़ी अपना अहम योगदान देने के बावजूद भी दाैलत हासिल नहीं कर सकते। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन इस बीच वो खिलाड़ी फुटपाथ पर सोकर कांप रहा है जो कभी देश के लिए कभी अहम योगदान देता था। जी हां, यहां हम जिसका दर्द आपके सामने बयां करने जा रहे हैं वो हैं हाॅकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अमरजीत सिंह।
|
लोग समझ रहे हैं बिखारी
सोशल मीडिया पर अमरजीत की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसने फिर से सबको यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सरकार अभी भी उन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर रही है जिन्होंने कभी देश का नाम पूरी दुनिया में राैशन किया था। अमरजीत नई दिल्ली के पहाड़गंज के फुटपाथ पर जिंदगी बिताने को मजबूर हो रहे हैं। वह भारत के लिए जूनियर हॉकी खेल चुके हैं और उन्होंने ऐथलेटिक्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस खिलाड़ी ने कई साल लंदन और जर्मनी में बिताए लेकिन आज फुटपाथ पर सोने को मजबूर है।
|
मदद के लिए अमिताभ बच्चन आए आगे
अमरजीत जिंदगी के बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। उन्हें लोग भिखारी समझ रहे हैं, लेकिन किसी को क्या पता कि ये हाॅकी प्लेयर है। ट्वीटर पर एक पत्रकार ने अमरजीत की सहायता करने के लिए सबसे गुहार लगाई। बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अमरजीत के हालात को देख हैरान है। लिहाजा वो उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अमरजीत के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। अमिताभ ने इस ट्वीट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या यह संभव है कि उनकी यह जानकारी मिल जाए कि उन्हें कहां और कैसे मदद की जा सकती है।'
|
रिरिजू ने दिया आश्वासन
वहीं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अमरजीत को मदद देने के लिए भरोसा दिलाया है। उन्होंने इस पोस्ट पर ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं सोशल मीडिया के जरिए लगातार यह कहता रहा हूं कि कोई भी जो सचमुच भारत के लिए खेला है और अब दयनीय हालात में जिंदगी जी रहा है तो उन्हें वित्तीय मदद दी जाएगी। अगर इनका पता मिल जाए तो हम जरूरी मदद करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
