राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार और विजेंदर सिंह समेत तीन लोगों को वर्ष 2009 का राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान किया गया.
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विजेंदर सिंह और सुशील कुमार के अलावा महिला बॉक्सिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए मांगते चुंगनेजांग मैरीकॉम को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाज़ा गया.
विजेंदर सिंह ने ओलंपिक खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था जबकि सुशील कुमार ने कुश्ती में रजत पदक जीता था.
ये पुरस्कार राष्ट्रपति ने प्रदान किए.
इसके अलावा हॉकी में इग्नास तिर्की और बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल समेत 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है.
अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में क्रिकेटर गौतम गंभीर और टेबल टेनिस खिलाड़ी पॉलोमी घटक के नाम भी प्रमुख हैं.
इस वर्ष का ध्यानचंद अवार्ड एथलेटिक्स में इशर सिंह देओल और कुश्ती के लिए सतबीर सिंह दाहिया को प्रदान किया गया.
वर्ष 2009 का द्रोणाचार्य अवार्ड बैडमिंटन के लिए पुलेला गोपीचंद, बॉक्सिंग के लिए जयदेव बिष्ट, हॉकी में एस बलदेव सिंह और कुश्ती में सतपाल को दिया गया.
पुरस्कारों की घोषणा पहले की गई थी लेकिन शनिवार को एक समारोह में इन सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
