विटोरी और ओरम का अर्धशतक, कीवियों का संघर्ष जारी
स्थानीय सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 494 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट गवां दिए थे। चौथे दिन के स्कोर छह विकेट पर 182 रनों से आगे खेलते हुए पांचवे दिन विटोरी और ओरम अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने छह विकेट पर 292 रन बना लिए थे। विटोरी 62 और ओरम 55 रन बनाकर नाबाद हैं।
मेजबान टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 311 रनों पर घोषित कर दी थी। दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर कुमार संगकारा 109 रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। माहेला जयवर्धने 79 और थिलन समरवीरा 25 रन बनाकर आउट हुए थे।
न्यूजीलैंड की ओर से डेनियल विटोरी और जीतन पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए थे। इससे पहले खेल के तीसरे दिन मेहमान कीवी टीम अपनी पहली पारी में 234 रनों पर सिमट गई थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications