For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Hockey: नहीं रहे ओलंपिक में पदक दिलाने वाले बलबीर सिंह, खेल जगत को बड़ा झटका

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत को ओलंपिंक में पदक दिलाने वाले और हॉकी की दुनिया में भारत के नाम का डंका बजाने वाले पूर्व हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह खुल्लर का आज 77 साल की उम्र में निधन हो गया।हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से अपना पहला मैच खेलने वाले बलबीर सिंह ने 77 की उम्र में रविवार को अपनी आखिरी सांस ली। बलबीर सिंह ने भारतीय टीम में इनसाइड फारवर्ड के खिलाड़ी का रोल निभाया और इस पोजिशन पर दुनिया भर में सम्मान हासिल किया।

और पढ़ें: IND vs NZ: काइल जैमिसन को मिल गई है भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी, बताया- क्यों हो रहे फ्लॉप

भारतीय टीम के नियमित सदस्य के रूप बलबीर सिंह ने बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। वह 1968 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बैंकाक में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस दुखद बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'हमें अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।'

और पढ़ें: Video: जब रिपोर्टर पर गुस्से में भड़के बांग्लादेशी कप्तान, पूछा- क्या मैं चोर हूं

पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर सिंह के निधन पर हॉकी इंडिया ने लिखा कि हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख के समय में हॉकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं।

बलबीर सिंह ने साल 1963 में भारतीय हॉकी टीम के लिये अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच फ्रांस के खिलाफ खेला था। भारतीय हॉकी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिये उन्हें सरकार की ओर से अर्जुन अवॉर्ड और पदम श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Story first published: Monday, March 2, 2020, 13:09 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+