'हमें चाहिए धोनी जैसा फिनिशर', ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने उठाई मांग
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जो योगदान दिया है वो कभी ना भूला वाला है। सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि एक बेहतर मैच 'फिनिशर' की भूमिका निभाते हुए भी उन्होंने टीम को जीत दिलाई है। भला 2011 विश्व कप का फाइनल काैन भूल सकता है जब उन्होंने पांचवें नंबर पर आकर पारी को संभालते हुए 79 गेंदों में नाबाद रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया था। हर खिलाड़ी धोनी जैसा बनने का प्रयास करता है और हर टीम चाहती है कि उनके जैसा खिलाड़ी उन्हें भी मिले। ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भी धोनी के मैच 'फिनिशर' की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी टीम को भी धोनी जैसा 'फिनिशर' चाहिए।

कही ये बात
जस्टिन लैंगर ने कहा, ''हमारी ये अच्छी किस्मत रही है कि अतीत में हमारे पास माइक हसी और माइकल बेवन जैसे खिलाड़ी रहे हैं जो बेहतरीन फिनिशर थे। एमएस धोनी को भी इसमें महारथ हासिल है। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर भी ऐसे ही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस वक्त दुनियाभर में हर कोई इसी चीज की तलाश कर रहा है। हमें भी (ऑस्ट्रेलियाई टीम) धोनी जैसे फिनिशर चाहिए। हमारी टीम में अभी ये जगह अभी पक्की नहीं है और सभी के लिए मुकाबला खुला है।"

बताैर फिनिशर कमाया नाम
धोनी ने अपने पूरे करियर के दौरान फिनिशर की जो भूमिका निभाई है उसकी तो पूरी दुनिया कायल है। हर कोई धोनी की इस काबिलियत का लोहा मानता है। फिनिशर के रूप में धोनी को क्रिकेट जगत में बड़ा नाम हासिल है। जिस तरह से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी मैदान में नहीं उतरे हैं और लगातार भारतीय टीम से दूर नजर आने के कारण उनके संन्यास की अटकलें भी तेज होती जा रही है।

फिलहाल IPL में आएंगे नजर
बता दें कि धोनी फिलहाल आईपीएल सीजन-13 में नजर आएंगे जो 29 मार्च को शुरू होगा। वह चेन्नई में अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस में जुट गए हैं। वह आठ महीने बाद मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। जब वे अभ्यास के लिए चेन्नई टीम से जुड़े तो उनका भव्य स्वागत हुआ। फैंस को उम्मीद है कि वे हर सीजन की तरह इस बार भी चेन्नई के लिए धमाल मचाएंगे। धोनी की कप्तानी में टीम अभी तक तीन बार खिताब जीत चुकी है। पिछले सीजन में चेन्नई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। अब नए सीजन की शुरूआत इन्हीं टीमों के मैच के साथ होगी। धोनी ने आईपीएल में 190 मैच खेले हैं, जिसमें 4232 के औसत से 4432 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्द्धशतक लगे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
