चैम्पियंस ट्रॉफी : सेंचुरियन में पराजित हुए धौनी के धुरंधर (लीड-1)
सेंचुरियन, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में शुक्रवार रात एक खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधरों की एक न चली और उन्हें पाकिस्तान के हाथों 54 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।
स्थानीय सुपर स्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान पर 303 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 44.5 ओवरों में 248 रनों के स्कोर पर सिमट गई। भारतीय टीम को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रूप में पहला झटका लगा।
सचिन के पेवेलियन लौटने के बाद गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन कुल 90 रनों के कुल स्कोर पर गंभीर अपना विकेट गवां बैठे। उन्होंने 57 रन बनाए।
गंभीर के अलावा द्रविड़ और सुरेश रैना ने काफी संघर्ष किया लेकिन वे भी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। द्रविड़ ने 76 और रैना ने 46 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर, नावेद-उल-हसन, सईद अजमल और शाहिद अफरीदी ने दो-दो विकेट चटकाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शोएब मलिक के शानदार 128 रनों की बदौलत 50 ओवरों में नौ विकेट पर 302 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने 10 ओवरों में 55 रन देकर चार विकेट चटकाए। मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications