नई दिल्ली। पहले चरण के फाइनल में बेल्जियम के हाथों हारने के बाद भारत ने चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे चरण का शानदार आगाज किया है। भारत की ओर से ललित उपाध्याय (7वें मिनट), हरजीत सिंह (32वें मिनट) और रुपिंदर पाल सिंह (36वें मिनट) ने गोल दागे।
भारत ने मैच के 7वें मिनट में गोल का खाता खोला, जब ललित उपाध्याय ने भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालांकि 23वें मिनट में न्यूजीलैंड ने डेनियल हैरिस के गोल से 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। 32वें मिनट में हरजीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 2-1 कर दिया। 36वें मिनट में स्टार ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया।
हालांकि इसके बाद 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर न्यूजीलैंड ने भी गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। यह गोल केन रसेल ने किया था। हालांकि इसके बाद से कोई गोल नहीं और भारत ने ये मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया। रविवार को पहले चरण के फाइनल मैच में बेल्जियम ने भारतीय टीम को 2-1 से मात दी थी।
FT. A treat for hockey fans as India maintain their composure to beat a New Zealand team that went down fighting. India wins their first match in the second leg of the Four Nations Invitational Tournament on 24th January.#NZvIND #NZ4Nations #IndiaKaGame pic.twitter.com/NkxOiAE2Ip
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 24, 2018