श्रीलंका को मिला 142 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।
रॉस टेलर (60) और मार्टिन गुपटिल (29) को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई अन्य बल्लेबाज श्रीलंकाई टीम की अनुशासित गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सका।
टेलर ने 45 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि गुपटिल ने 25 गेंदों पर दो चौके एक एक छक्का जड़ा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर (13) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। जैकब ओरम ने आठ रन बनाए। ओरम और टेलर ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े, जो मेजबान टीम को दूसरी बड़ी साझेदारी रही।
श्रीलंका की ओर से लसिंथ मलिंगा ने दो विकेट चटकाए जबकि नुवान कुलसेकरा, एंजेलो मैथ्यूज, असंथा मेंडिस और मलिंगा बंडारा को एक-एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications