युकी भांबरी को मिली भारतीय डेविस कप टीम में जगह
भारतीय टीम में युकी के अलावा लिएंडर पेस, महेश भूपति, रोहन बोपन्ना और सोमदेव देवबर्मन शामिल हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले 18 से 20 सितंबर तक खेले जाने हैं।
पूर्व डेविस कप खिलाड़ी एस.पी. मिश्रा टीम के गैर-खिलाड़ी कप्तान होंगे जबकि नंदन बाल को इन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
भारत में इस साल मार्च में आयोजित एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 के पहले दौर में चीनी ताइपे को हराया था। इस जीत ने भारत को विश्व ग्रुप में जगह दिला दी थी क्योंकि एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 के दूसरे दौर के मुकाबलों के लिए आस्ट्रेलिया ने भारत आने से इंकार कर दिया था।
भारतीय टीम अगर दक्षिण अफ्रीका को पराजित करने में सफल रहती है तब वह 11 साल बाद विश्व ग्रुप में जगह बना लेगी। भारतीय इस्पात निगम (सेल) को भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों का आधिकारिक प्रायोजक घोषित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications