आस्ट्रेलिया ने पेन का विकेट गंवाया (लीड-1)
आस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन का विकेट गंवाया है। पेन खाता खोले बगैर पेवेलियन लौटे। उनका विकेट 11 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए थे। शेन वॉटसन 30 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कैमरून व्हाइट ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने दो स्पिनरों आदिल राशिद और ग्रीम स्वान को मैदान में उतराने का फैसला किया, जबकि पेन ने एकदिवसीय मैचों में पहली बार आस्ट्रेलिया के चोटिल विकेटकीपर ब्रैड हेडिन का स्थान लिया।
सात एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला से पहले खेली गई पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की थी जबकि दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला बारिश की भेंट चढ़ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications