मुंबई में बुधवार को सभी नामांकनों का ऐलान किया गया। इस मौके पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रवि शास्त्री और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे। सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट की श्रेणी में चार भारतीय खिलाड़ियों धौनी, गौतम गंभीर, वी.वी.एस. लक्ष्मण और हरभजन सिंह को नामांकित किया गया है।
साल के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर की श्रेणी में धौनी, सहवाग और युवराज सिंह को नामांकन मिला है। स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
गौरतलब है कि इस वर्ष के आईसीसी पुरस्कार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ही एक अक्टूबर को जोहांसबर्ग में दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।