अमेरिकी ओपन के पहले दौर में पुर्तगाल के गिल से भिड़ेंगे सोमदेव (लीड-1)
अमेरिकी ओपन के पहले दौर में 24 साल के सोमदेव को पुर्तगाल के फ्रेडरिको गिल से भिड़ना है। गिल की एटीपी रैंकिंग 110वीं है। सोमदेव विश्व के 161वें वरीय खिलाड़ी हैं।
सोमदेव ने अमेरिकी ओपन के लिए खेले गए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पोलैंड के जेर्जी जानोविच को 6-3, 5-2, 15-15 से हराकर यह गौरव हासिल किया।
सोमदेव पिछले सात साल में किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रकाश अमृतराज ने 2002 में अमेरिकी ओपन में हिस्सा लिया था।
सोमदेव ने इस साल जनवरी में आयोजित चेन्नई ओपन का फाइनल खेला था। इसके बाद वह आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में खेले थे लेकिन वहां उन्हें नाकामी मिली थी।
इसके बाद वह लेग मेसन क्लासिक टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे और लॉस एंजेसिल ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में सफल रहे।
साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में सोमदेव अपने दक्षिण अफ्रीकी साथी केविन एंडरसन के साथ युगल मुकाबलों में खेले। उन्हें हालांकि पहले दौर में महेश भूपति और उनके जोड़ीदार मार्क नोल्स के हाथों हार मिली थी।
अमेरिकी ओपन का सीधा प्रसारण टेन स्पोर्ट्स पर 31 अगस्त से किया जाएगा। टेनिस जगत के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में एक माने जाने वाले अमेरिकी ओपन के पुरुष वर्ग का फाइनल 14 सितंबर को फ्लशिंग मिडोज एरेना में खेला जाना है।
महिला वर्ग का एकल और युगल फाइनल 13 सितंबर और पुरुष वर्ग का युगल फाइनल 11 सितंबर को होना है। भारत में इन मैचों का प्रसारण संध्या काल से मध्यरात्रि के बाद तक होगा। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर लगातार छठे खिताब के लिए प्रयास करेंगे।
भारत की ओर से महिला एकल वर्ग में सानिया मिर्जा अपनी दावेदारी पेश करेंगी। सानिया पहला दौर में बेलारूस की ओल्गा गोर्वोत्सोवा से भिड़ेंगी।
पुरुषों के युगल मुकाबलों में महेश भूपति और लिएंडर पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ उतरेंगे। पेस और भूपति को इस टूर्नामेंट के लिए वरीयता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications