For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता, सेमीफाइनल का रास्ता साफ (लीड-7)

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 43.1 ओवर में 146 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसके जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 27.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेनियल विटोरी 10 और फ्रैंकलिन दो रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज बेंडन मैक्कुलम ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। वह ब्राड की गेंद पर बोपारा के हाथों लपके गए। मार्टिन गुपटिल ने भी 53 रनों की बेशकीमती पारी खेलकर अपनी टीम को जीत करीब पहुंचाने में योगदान दिया। वह एंडरसन की गेंद पर स्वान को कैच दे बैठे।

इसके बाद खेलने आए टेलर (1), इलियट (3) और हापकिन्स (2) सस्ते में आउट हो गए। नील ब्रूम ने 17 रन बनाए।

इंग्लैंड के गेंदबाजों में ब्राड ने चार विकेट झटके। साइडबाटम और एंडरसन को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 43.1 ओवर में 146 रन बनाकर आल आउट हो गई। एक समय काफी मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड की टीम ने पांच ओवर के खेल में अपने तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज 13 रन के योग पर गंवा दिए थे।

इंग्लैंड का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एंड्रयू स्ट्रास के रूप में गिरा। स्ट्रास खाता भी नहीं खोल सके थे कि मिल्स की गेंद पर मैक्कुलम के हाथों लपक लिए गए।

दूसरा विकेट डेनली (5) के रूप में गिरा। उन्हें बांड ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद तीसरा विकेट ओवेश शाह (3) का गिरा। उन्हें बांड की गेंद पर मैकुलम ने कैच आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 13 रन था। मोर्गन 9 रन बनाकर आउट हुए। वह बटलर की गेंद पर टेलर को कैच थमा बैठे।

पॉल कोलिंगवुड ने हालांकि संभककर खेलना शुरू किया लेकिन 40 के निजी स्कोर पर वह एलियट की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन था।

रवि बोपारा ने महत्वपूर्ण पारी खेलने की ओर बढ़ ही रहे थे कि 30 के निजी स्कोर पर बांड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद राइट (4), ब्राड (1), स्वान (11) सस्ते में आउट हो गए। आखिरी विकेट के रूप में हालांकि साइडबाटम (20) और एंडरसन (नाबाद 19) ने महत्वपूर्ण पारी खेली।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में इलियट को चार और बांड को तीन विकेट हासिल हुए। विटोरी, बटलर और मिल्स को एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+