कॉम्पैक कप : भारतीय क्रिकेट टीम की सावधान शुरुआत (लीड-1)
टीम प्रबंधन ने अंतिम समय में लिए गए फैसले के अंतर्गत एकदिवसीय मैचों में नियमित तौर पर पारी की शुरुआत करते आ रहे सचिन तेंदुलकर के साथ राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी के लिए भेजा।
दोनों बल्लेबाजों ने आठ ओवर के खेल के दौरान बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए थे। द्रविड़ 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तेंदुलकर ने 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए थे।
भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी। दो मैचों में नाकाम रहे दिनेश कार्तिक की जगह विराट कोहली को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।
दूसरी ओर, इस श्रृंखला में अब तक अजेय रही मेजबान टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारत ने इस श्रृंखला में एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। उसने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसे हार मिली थी।
यह मैच जीतकर भारतीय टीम न सिर्फ नए सत्र में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी बल्कि उसका लक्ष्य शीर्ष वरीय एकदिवसीय टीम की खोई कुर्सी फिर से हासिल करना भी होगा।
शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मैच में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के कारण भारतीय टीम को नंबर-1 एकदिवसीय टीम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। यह मुकाम उसने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications