पुरुष हॉकी टीम के नए कोच बने हरेंद्र सिंह, महिला टीम के कोच पद पर मरेन की हुई वापसी

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी में एक बार फिर अदला बदली का असर देखने को मिला है। मंगलवार को हॉकी इंडिया (एचआई) ने हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। वहीं नीदरलैंड के 44 वर्षीय शुअर्ड मरेन की महिला हॉकी टीम में कोच के पद पर एक बार फिर वापसी हो गई है। बता दें की शुअर्ड मरेन सिर्फ आठ महीने ही पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे हैं । गौरतलब है की कुछ समय पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एक कोच की जरूरत थी, उस वक्त के चीफ कोच रोलंट ओल्टमंस के प्रदर्शन से हॉकी इंडिया खुश नहीं था। ये लगभग उसी वक्त की बात है जब भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने विश्वकप जीता था,और उसके कोच थे हरेंद्र सिंह। उस वक्त भी यह मांग उठी थी की पुरुष हॉकी का दारोमदार हरेंद्र सिंह को सौंप दिया जाए लेकिन उस वक्त हरेंद्र को महिला टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई और महिला टीम के कोच मरेन को पुरुष हॉकी का कोच बना दिया गया।

उस फैसले के करीब आठ महीने बाद आज फिर एक बड़ी अदला बदली देखने को मिल रही है। इस बार पुरुष हॉकी की जिम्मेदारी हरेंद्र को सौंप दी गई है, औऱ फिर से महिला टीम की कमान मरेन के हाथों में हैं, लेकिन उस वक्त यह फैसला क्यों लिया गया था इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। जब मरेन को पुरुष हॉकी की कमान सौंपी गई थी तब भी यह सवाल उठा था की आखिर ऐसे व्यक्ति को पुरुष हॉकी की कमान क्यों सौंपी जा रही है जिसका पुरुष हॉकी में कोई अनुभव ही नहीं है और यही सवाल हरेंद्र के साथ भी लागू होता था। पर कॉमनवेल्थ में भारत के प्रदर्शन के बाद शायद सभी को इसका उत्तर मिला। हालाकि 44 वर्षीय मरेन के ऊपर जिम्मेदारी है की वो एशियन चैंपियमस ट्रॉफी के लिए महिला टीम को तैयार करवाएंगे,जो 13 मई से शुरू होने वाली है।

एचआई के महासचिव ने जताई खुशीः हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्म्द मुश्ताक ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा की हरेंद्र अपना अच्छा अनुभव लेकर साथ आ रहे हैं औऱ उन्होंने पुरुष हॉकी की जिम्मेदारी संभाल ली है और वहीं मरेन ने महिला हॉकी का पदभार संभाल लिया है। वहीं मरेन और हरेंद्र ने भी अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर की है। मरेन ने कहा की वे फिर से महिला टीम के कोच पद पर नियुक्ति के साथ खुश हैं और उनका पूरा ध्यान हॉकी विश्वकप 2018 को लेकर होगा। वहीं पुरुष हॉकी के नए कोच हरेंद्र ने अपने बयान में कहा की मेरे लिए पुरुष हॉकी टीम का कोच बनना गर्व की बात है और महिला टीम के साथ भी मेरा सफर अच्छा रहा है। इस फैसले के लिए मैं एचआई का शुक्रगुजार हूं।

Story first published: Tuesday, May 1, 2018, 16:17 [IST]
Other articles published on May 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+