For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खिलाड़ियो को परोसा जा रहा घटिया खाना, भारतीय हॉकी टीम के कोच ने की शिकायत


नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रहे शिविर में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले घटिया खाने की शिकायत को लेकर 9 जून को हॉकी इंडिया को लिखे एक पत्र लिखा। इस पत्र को अब भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने सोमवार को साई की डीजी नीलम कपूर को भेज कर इस मामले को गंभीरता से उठाया है बत्रा ने लिखा की कुछ महीने पहले खेल मंत्री भी इस सेंटर का दौरा कर चुके हैं मेरा अनुरोध है की खिलाड़ियों के लिए बेहतर खाने का प्रबंध करें ।

कोच ने की शिकायतः इसं संबंध में पत्र लिखते हुए भारतीय हॉकी टीम के सीनियर कोच ने बताया की यहां परोसे जाना वाला खाना एकदम घटिया है वहीं खाने में तेला और वसा का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जा रहा है उन्होंने लिखा कि इस समय खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मीट की जरूरत है लेकिन यहां केवल हड्डियों पर जोर दिया जाता है वहीं साफ सफाई को लेकर भी उन्होंने शिकायत की किचन गंदा पड़ा रहता है, इसपर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता। गौरतलब हो की राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल मंत्री राज्यवद्र्बन राठौड़ ने भी साई सेंटर का दौरा कर 48 घंटे में सब व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन इसका भी कोई असर हीं हुआ। हरेंन्द्र सिंह ने कहा की हम एशियाई खेलों की तैयारी में जुटे हैं ऐसे में खिलाड़ियों की सेहत से समझौता नहीं किया जा सकता है।

Story first published: Wednesday, June 13, 2018, 15:29 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+