Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Test Ranking : हारकर भी नबंर-वन है भारत, ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड से मिला झटका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही न्यूजीलैंड के हाथों 2-0 से टेस्ट सीरीज हार गया हो लेकिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा अभी भी बना हुआ है। नुकसान पहुंचा है तो ऑस्ट्रेलिया को जो अब 108 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड को दो स्थान का फायदा पहुंचा है। भारतीय टीम 116 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है जबकि न्यूजीलैंड 110 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

न्यूजीलैंड की टीम को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद कीवी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई थी। फिलहाल, इंग्लैंड (105 रैटिंग) चौथे और दक्षिण अफ्रीका (98 रैटिंग) पांचवें नंबर पर हैं। जीलैंड को दो टेस्ट जीतने से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 120 अंक हासिल हुए। न्यूजीलैंड इन 120 अंकों के सहारे आईसीसी चैंपियनशिप तालिका में 180 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत 360 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया 296 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 146 अंकों के साथ चौथे और पाकिस्तान 140 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली का परफॉर्मेंस भी काफी खराब रहा, जिसकी वजह से टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान गंवाया। उनका इस सीरीज में 9.50 का औसत रहा और उन्होंने दो टेस्टों की चार पारियों में 2, 19, 3 और 14 रन बनाए। इससे पहले उनकी सबसे खराब सीरीज 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रही थी, जिसमें उन्होंने पांच पारियों में 9.20 के औसत से 46 रन बनाए थे।

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 14:38 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+