टेस्ट सीरीज हारने पर कोहली ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार, घर लाैटने से पहले दी ये सलाह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दाैरे का अंत बेहद निराशा के साथ हुआ। पांच टी20 मैचों की सीरीज 5-0 से जीतने के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज गंवाकर भारत लय खो बैठा। अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी 2-0 से हार गए हैं। क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे टेस्ट में भी भारत का पहले टेस्ट जैसा हाल रहा। हालांकि इस बार गेंदबाजों ने कुछ हद तक अपना काम अच्छे से निभाया लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड ने 7 विकेट रहते मैच अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा कर लिया। सीरीज गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन पर नाराज दिखे। उन्होंने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया और घर लाैटने से पहले एक सलाह दे डाली। को

बहाने की आवश्यकता नहीं
कप्तान कोहली ने टीम को कहा कि अब हमें यह समझने की जरूत है कि क्या गलत हुआ है और इसपर बहाने बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, ''हमने पहले टेस्ट में जज्बा नहीं दिखाया और यहां भी हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद गलतियां दोहराईं। लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने लगातार अच्छे एरिया में गेंदबाजी की।''

हमारे बल्लेबाजों ने गलतियां कीं
इसके आगे कोहली ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा, ''बल्लेबाजों ने इतने रन नहीं बनाए जिससे विरोधी गेंदबाजों को सफलता मिली। कुल मिलाकर यह कई चीजों का मेल रहा। हमारे बल्लेबाजों ने गलतियां कीं और न्यूजीलैंड ने लगातार दबाव बनाए रखा। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हम पर दबाव बनाए रखा और हम उसमें फंसे रहे। हमें वापस जाने की जरूरत है, समझें कि क्या गलत हुआ और क्या आगे बढ़ा है। हम एक ऐसा पक्ष नहीं हैं जो टॉस के परिणाम के बारे में सोचता है। हम इस दौरे पर बहाने नहीं बनाने जा रहे हैं। एकदिवसीय मैचों में युवा खिलाड़ियों को देखकर अच्छा लगा। रोहित उपलब्ध नहीं रहे और मुझे रन नहीं मिल रहे हैं। हमें यह स्वीकार करने की आवश्यकता है कि हम पर्याप्त अच्छे नहीं थे।''

ऐसा रहा मैच
बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में सिर्फ 242 रन ही बनाए थे।। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 ढेर हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 7 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने तीसरे दिन ही आसानी से हासिल कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
