6 साल की उम्र में ब्रेट ली पर लगाए शानदार शॉट्स, भविष्य की स्टार का VIDEO वायरल
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में इस समय महिला क्रिकेट विश्व कप अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां रविवार (8 मार्च) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला होने जा रहा है।
निश्चित तौर पर महिला क्रिकेट के लिए विश्व कप जैसी महाप्रतियोगिताएं काफी अहम हैं जहां पर ना केवल महिला क्रिकेट को शानदार मंच मिलता है बल्कि अपनी स्टार क्रिकेटर्स को देखकर आने वाली युवा पीढ़ी भी प्रेरित होती है।

महिला क्रिकेट की लोकप्रियता से प्रेरणा लेती नई पीढ़ी-
इसमें भी कोई शक नहीं कि लोकप्रियता के एक चरम बिंदु को छू चुके पुरुष क्रिकेट के बाद अब आने वाला समय महिला क्रिकेट के उभार का है। भारतीय टीम में भी इस समय ऐसी कई रोल मॉडल हैं जिनको देखकर युवा लड़कियां प्रेरित हो सकती हैं। चाहे इनमें मिताली राज हों, हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, पूनम यादव या फिर जेमिमा रोड्रिग्ज जैसी युवा बल्लेबाज, इनका क्रेज फैंस के बीच बढ़ा है।
'कप्तान बहुत मायने रखता है': नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति में सामने आई कोहली की भूमिका

6 साल की तनीषा की ब्रेट ली से मुलाकात-
इनमें से ही कोई युवा फैन आगे जाकर बड़ा स्टार बनता है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी एक ऐसी क्रिकेटर से मुलाकात की है जिसकी उम्र केवल 6 साल है और इतनी उम्र में भी इस लड़की ने दाएं हाथ के गेंदबाज के सामने अपनी प्रतिभा का मुजायरा कर दिया है।
6 साल की इस क्रिकेटर का नाम तनीषा है और उनको भविष्य की क्रिकेट स्टार बताया जा रहा है। ब्रेट ली की तनीषा से मुलाकात महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान हुई। जहां पर ली कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे थे।

'जैसे 6 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर खेल रहे हैं'
इस दौरान ली ने तनीषा को गेंदबाजी भी की और छोटी बच्ची ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर गेंदबाज को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं ली ने जब तनीषा को पुल शॉट्स लगाने के लिए कहा तो उसने खूबसूरत पुल भी लगाया। बता दें कि यह एक इंडौर बैटिंग परफार्मेंस थी।
तनीषा यहीं पर नहीं रुकी, उसने कुछ अच्छे ड्राइव भी खेले। ली ने तनीषा की तारीफ में बहुत बड़ी बात कहते हुए कहा- 'मैं ये कहना चाह रहा हूं कि ये लड़की ठीक ऐसी है मानो 6 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर खेल रहे हों। ये अविश्वसनीय है।'

तनीषा ने लगाए कई शानदार शॉट्स
जब तनीषा से पूछा गया कि आपने बहुत सारे शॉट्स खेलकर दिखाए हैं, इनमें से आपका पसंदीदा शॉट कौन सा है? तो इस पर तनीषा ने जवाब दिया- कवर ड्राइव
इसके बाद जब तनीषा से कहा गया कि आपके सामने दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज है और फिर भी वो आपसे डर रहा है क्या यह आपको मजेदार नहीं लग रहा, तो तनीषा का जवाब था- हां
क्या इस बार IPL में खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, चोट के बाद खुद दी बड़ी जानकारी
6 साल की प्यूचर स्टार का वीडियो-
जब तनीषा से पूछा गया कि आपका सबसे फेवरेट क्रिकेटर कौन है तो उसका जवाब था- स्मृति मंधाना।
मंधाना भारत की बाए हाथ की स्टाइलिश बल्लेबाज हैं। वीडियो के अंत में ब्रेट में तनीषा को बधाई देते हुए कहते हैं कि आप इंडिया या ऑस्ट्रेलिया या किसी भी देश के लिए एक दिन खेलोगी। इस वीडियो को आईसीसी ने शेयर किया है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
