मस्ती के लिये बार गये युवकों को बाउंसरों ने जमकर पीटा, 14 घायल
गुड़गांव। हरियाणा के पॉश इलाकों में स्थित बार से अक्सर दबंगई की कई वारदातें निकल कर आती हैं। मगर शनिवार को बार के बाउंसरों की जो दंबगई सामने आई उसने तो सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस बार एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग पब और बार के बाउंसरों ने शनिवार रात मौज-मस्ती के लिये आए दर्जन भर लोगों को मार-पीटकर लहुलुहान कर दिया जिसमें चार लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।
घायलों में एक युवक दिल्ली का भी है। इतना ही नहीं बाउंसरों के कहर से अपने बच्चों को बचाने के लिये जब पिता व चाचा सामने आये तो नशे में धुत बाउंसरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, घायल सतबीर के बयान पर ईग्नाइट, प्रीजन और लास्ट चांस बार के बाउंसरों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आपको बताते चलें कि शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चकरपुर निवासी युवक जयंत अपने दोस्तों तुमुल भारद्वाज, मनोज यादव, पंकज, धीरज यादव, अरुण और प्रिंस के साथ सहारा मॉल स्थित ईग्नाइट बार में गया था। वहां प्रवेश को लेकर इन सभी का दो बाउंसरों से झगड़ा हो गया। पहले जयंत व उसके दोस्त बाउंसरों पर भारी पड़े। इस पर दोनों बाउंसरों ने आवाज लगा बगल के ही दो अन्य बार के बाउंसर बुला लिए।
आरोप है कि कि नशे में धुत बाउंसरों ने पहले लात-घूंसे चलाए फिर बेसबॉल के डंडों से युवकों की धुनाई शुरू कर दी। जयंत ने किसी तरह मोबाइल से अपने चाचा सतबीर व पिता महेश को बुलाया। परिजन गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। बेटे व उसके दोस्तों को फर्श पर लहूलुहान अवस्था में देख उनका गुस्सा भड़का उठा। उन्होंने बार के मैनेजर से जैसे ही सवाल किए, बाउंसरों ने बेसबॉल के डंडों से उनकी भी पिटाई कर दी।
बार में ही मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कुछ बाउंसर तो मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि घायल सतबीर की शिकायत पर तीनों बार के एक दर्जन बाउंसरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मालूम हो कि बार संचालकों और बार बाउंसरों की दबंगई की यह कोई पहली वारदात नहीं हैं। इससे पहले 25 जुलाई को सुशांत लोक में बार संचालक व बाउंसर ने छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती से मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था मगर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे पूर्व भी छोटी मोटी हाथापाई के कई वारदात आये दिन सामने आती है।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:43 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications