'ये हीरो होना चाहिए मेरी बायोपिक में', युवराज सिंह ने बताया अच्छा विकल्प
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से अटकलें लग रही हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर युवराज सिंह के क्रिकेट करियर पर बायोपिक बनने जा रही है। हालांकि ऐसा होता है तो यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी जैसे दिग्गजों पर भी फिल्म बन चुकी है। लेकिन अब सवाल ये है कि अगर युवराज पर फिल्म बनती है तो उनका मुख्य किरदार काैन निभाएगा? इसका जवाब खुद युवराज ने दिया। युवराज ने बताया कि काैन हीरो इसके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

इस हीरो का लिया नाम
38 वर्षीय युवराज से पूछा गया था कि वो काैन हीरो हो सकता है जो आपका रोल निभा सकता है। इसका जवाब देते हुए युवराज ने सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम लिया, जिसने प्रभावित किया उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म 'गली बॉय' में। उन्होंने कहा, ''अगर मैं अपना रोल खुद निभाता तो भी ठीक है लेकिन यह थोड़ा मुश्किल भरा होगा। यह तय करना निर्देशक का काम है। यदि यह एक बॉलीवुड फिल्म होने जा रही है, तो सिद्धान्त चतुर्वेदी। वह लड़का जिसने गली बॉय 'में एमसी शेर की भूमिका निभाई है, एक अच्छा विकल्प है।''

बड़े मौकों के खिलाड़ी रहे युवराज
2007 के विश्व टी 20 में, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सुपर 8 मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में छह छक्के मारे। युवराज वहां नहीं रुके क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में सिर्फ 30 गेंदों में 70 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण को ध्वस्त कर दिया था। भारत ने फाइनल मुकाबले ट्रॉफी उठाने के लिए पाकिस्तान को हराया था।

युवी को नहीं मिली थी विदाई
चार साल बाद, उन्होंने विश्व क्रिकेट में सबसे बड़े टूर्नामेंट - क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत के 28 साल के लंबे इंतजार को समाप्त करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई और मैन ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में खेला था। युवराज को भारतीय टीम से विदाई ना मिलने का दुख रहेगा, हालांकि वीरेंद्र सहवाग, गाैतम गंभीर जैसे नामी खिलाड़ियों को विदाई मैच नहीं मिला था। उन्होंने इसी साल 10 जून को संन्यास लिया। युवराज ने 304 वनडे मैचों में 36.56 की औसत से 8701 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक और 52 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 40 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने तीन शतकों के साथ 33.92 की औसत से 1900 रन ठोके हैं जबकि 58 टी20 में उन्होंने 28.02 की औसत से 8 अर्धशतक के साथ 1177 रन बनाए हैं। आईपीएल में खेले 132 मैचों में 2750 रन दर्ज हैं जिसमें 13 अर्धशतक दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
