For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एचआईएफ की ताजा रैंकिंग में भारतीय पुरुष-महिला हॉकी टीम ने किया धमाल

नई दिल्ली। एचआईएफ ने हॉकी टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की है। वहीं भारतीय हॉकी टीम को भी अभी हाल ही में उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन का फल मिल गया है। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है जिससे वह टॉप पांच टीमों में शामिल हो गई है। वहीं महिला टीम भी एक स्थान के फायदे के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। गौरतलब हो कि भारतीय पुरूष टीम पिछले महीने नीदरलैंड्स में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी।

हालांकि फाइनल में वह ऑस्ट्रेलिया मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में हार गई थी। 1484 अंको के साथ टॉप दस में रैंकिंग में सुधार करने वाली एकलौती टीम है। भारत के अंक 2012 के ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी, इंग्लैंड और स्पेन जैसी टीमों से अधिक हैं. रैंकिंग के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया काबिज हैं वहीं दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना हैं. बेल्जियम और नीदरलैंड्स क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

महिला हॉकी टीम रैंकिंग में विश्व कप विजेता नीदरलैंड्स की टीम रैंकिंग शीर्ष पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड भी दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दो पायदान चढकर तीसरे और अर्जेंटीना एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है. भारतीय महिला टीम की यह अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। भारतीय टीम ने हाल ही में खेले गए महिला वर्ल्ड कप में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। जबकि इस महिला विश्वकप में एक बार फिर नीदरलैंड ने अपनी बादशाहत कायम रखी है।
भारतीय महिला टीम भी एशियाई देशों में सर्वोच्च रैंकिंग की टीम है.भारत के बाद कोरिया (10वें) चीन (11वें) और जापान (14वें) स्थान पर हैं. एशियन गेम्स में भारत टॉप रैंक टीम के तौर पर उतरेगी।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 9:10 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+