मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने श्रीलंका की टीम पर तय समय में दो ओवर कम फेंकने की वजह से यह जुर्माना लगाया।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार तय समय में कम ओवर फेंकने पर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के मैच फीस में से प्रति ओवर पांच फीसदी की दर से कटौती की जाती है।
जुर्माने के तहत श्रीलंकाई टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच फीस का 10 प्रतिशत और कप्तान संगकारा पर 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।